स्व.राथो देवी की 11वीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण व शमशान शेड का उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live

रांची: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के केदल गांव में 22 जुलाई(दिन मंगलवार) को एमआरएम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा स्व.राथो देवी की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जुमार नदी के तट पर स्व.महादेव महतो एवं स्व.राथो देवी की स्मृति मे तीन लाख की लागत से नव निर्मित शमशान शेड का उद्घाटन एमआरएम एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन मनरखन महतो व उर्मिला देवी,मुखिया राहूल मुंडा एवं पंसस लीलावती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद केदल पंचायत सचिवालय सभागार में सैकड़ों जरूरतमंद पुरुष तथा महिलाओं के बीच एनएसएस के तहत कंबल व भोजन पैकेट वितरण किया गया। साथ ही सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया। इससे पूर्व मनरखन महतो बीएड कॉलेज,मनन विद्या स्कूल व केदल गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई,साथ ही स्वर्गीय राथो देवी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर मनोज कुमार महतो,मुकेश कुमार,खुशबू सिंह,कृति काजल,मीना कुमारी,पूनम कुमारी,बीएड प्राचार्य डॉ दुधेश्वर महतो,जितेंद्र महतो, गणेश्वर नारायण,बिनोद महतो,सूरज लाल महतो,हेयात अंसारी,भजन महतो के अलावे भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Spread the love