केजरीवाल की पीसी : मोदी जी, अगर मैं भ्रष्टाचारी हूं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं

दिल्ली आबकारी नीति मामले की आंच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच चुकी है. सीबीआई ने 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को पेश होने को कहा है. उनसे आबकारी नीति मामले को लेकर पूछताछ होनी है. पूछताछ से पहले अरविंद केजरीवाल ने आज यानी 15 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

Continue Reading

दीपक प्रकाश को धुर्वा पुलिस ने किया तलब, 22 अप्रैल को 11 बजे थाना पहुंचने का दिया निर्देश

प्रदेश भाजपा के नेताओं की ओर से 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव प्रदर्शन के मामले में स्थानीय धुर्वा थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश सहित 41 लोगों को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने 22 अप्रैल को धुर्वा थाना में तलब किया है. दरअसल, भाजपा के 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान जमकर उपद्रव और पत्थरबाजी हुई थी. इस घटना को लेकर धुर्वा थाने में कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार की बयान पर 41 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Continue Reading

दाल में काला नहीं है बल्कि राज्य सरकार की पूरी दाल ही काली हो चुकी है: दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज राज्य के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार के महागर्त में धकेल दिया है. रोज नए-नए कारनामे में उजागर हो रहे हैं. ED की कार्रवाई में अधिकारियों के घर में अकूत अवैध संपत्ति, नकदी बरामद हो रहे हैं.

Continue Reading

CM हेमंत ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप, दीपक प्रकाश ने दी तीखी प्रतिक्रिया

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. झामुमो जैसी परिवारवादी पार्टी राजतंत्र की मानसिकता से ग्रसित हैं. झामुमो बताए जिस पार्टी में पिता अध्यक्ष, पुत्र कार्यकारी अध्यक्ष, मां उपाध्यक्ष और भाभी, भाई सभी केंद्रीय पदाधिकारी हों उसमें कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है.

Continue Reading