कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा, खरकई और कारो नदी के घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को कोल्हान में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की नदियों के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्योदय से पहले ही भक्तजन शीतल जल में स्नान कर […]

Continue Reading

झारखंड में न्यूनतम तापमान पहुंचा 13 डिग्री, अभी और गिरेगा पारा

Eksandeshlive Desk रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में ठंड और कनकनी में वृद्धि हो रही है। राज्य के खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। विभाग के […]

Continue Reading

गुरु नानक देव जी ने सम्पूर्ण मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश दिया: राज्यपाल

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर रांची स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपी. कंपाउंड जाकर मत्था टेका। उन्होंने वहां कीर्तन कार्यक्रम में भाग लेते हुए गुरुबाणी का श्रवण किया तथा श्रद्धालुओं से भेंट की और लंगर में प्रसाद […]

Continue Reading

कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर में श्रद्धा का महासंगम, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Eksandeshlive Desk धनबाद : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को धनबाद से होकर बहने वाली दामोदर नदी स्थित मोहलबनी और लाल बंगला घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं नदी तट की ओर बढ़ने लगे और पूरा इलाका हर-हर गंगे के जयघोषों से गूंज उठा। धनबाद, झरिया, बस्ताकोला, भालगढ़ा, […]

Continue Reading

बरमसिया पुल मरम्मती कार्य प्रारंभ, अगले 45 दिनों तक ब्रिज रहेगा बंद

Eksandeshlive Desk धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशा पर बुधवार से बरमसिया पुल का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान बरमसिया पुल का गार्डवाल की मरम्मत और पुल के ऊपर की सड़क का सुधार शामिल है। इसको लेकर आज बुधवार सुबह 7 बजे […]

Continue Reading

पीवीयूएनएल की यूनिट नंबर 1 ने की वाणिज्यिक संचालन की घोषणा

Eksandeshlive Desk रामगढ़ : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने बुधवार को अपनी यूनिट नंबर 1 के लिए वाणिज्यिक संचालन तिथि की सफल घोषणा की है। यह उपलब्धि झारखंड राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यूनिट आधुनिक […]

Continue Reading

पलामू टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी की मौत

Eksandeshlive Desk लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व के बुचीदाढ़ी गांव के बगल में बुधवार को एक जंगली हाथी की मौत हो गई। मृतक हाथी का शव गांव के निकट स्थित धान के खेत के पास मिला। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिली […]

Continue Reading

गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्ते एवं आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना होगी साकार : मुख्यमंत्री

गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन, कहा-  “प्रकाश उत्सव” में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति होती है, एक-दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी ताकत Eksandeshlive Desk रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को पीपी कंपाउंड स्थित […]

Continue Reading

जेंट्स ब्यूटी पार्लर की आड़ में फिर सक्रिय हुआ देह व्यापार का नेटवर्क, महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम : गोलमुरी थाना क्षेत्र के ट्यूलाडूंगरी इलाके में जेंट्स ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार ने एक बार फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक छोटे-छोटे पार्लर इस अवैध गतिविधि में शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि […]

Continue Reading

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Eksandeshlive Desk पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जोमरो-पुटसाई चौक के पास हुआ। घटना के बाद ओटार पंचायत के घाघरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, घाघरा गांव निवासी […]

Continue Reading