तेजस एक्सप्रेस में पत्थर बाजी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: गत 14 अक्टूबर को राजधानी तेजस एक्सप्रेस में पत्थर मारने वाले एक शख्त को रेल सुरक्षा बल साहिबगंज के जवान ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक हिमांशु कुमार हेमंत ने बताया कि ऋषिकांत यादव (22) पिता अमरनाथ यादव साकिन कबूतर खोपी नगर थाना साहिबगंज 14 अक्टूबर को राजधानी तेजस में पत्थरबाजी किया गया था। जांच क्रम में पाया गया कि अमरनाथ यादव का पुत्र ऋषिकांत यादव ने चलती ट्रेन में पथराव किया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कांड में संलिप्त आरोपी द्वारा स्वीकारोक्ति बयां में किए गए कार्य में संलिप्त होने की बात कही गई है। इस छापेमारी दल में उप निरीक्षक हिमांशु कुमार हेमंत, रणजीत, जितेंद्र एवं अन्य रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

Spread the love