sunil
Ranchi : कोल इंडिया के निदेशक मंडल द्वारा ठेका श्रमिकों को बीमा, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं देने का निर्णय सराहनीय है। लेकिन अब तक इन योजनाओं का आईआईसीएम प्रबंधन ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन नहीं किया जिससे श्रमिकों में गहरी नाराजगी है। आईआईसीएम श्रमिक संघ की आवश्यक बैठक अध्यक्ष श्री अजय राय की अध्यक्षता में आईआईसीएम कैंपस परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि प्रबंधन ने समयबद्ध कार्रवाई नहीं की, तो संघ कठोर आंदोलन करने को बाध्य होगा।श्री अजय राय ने कहा कि ठेका श्रमिक अब खोखले आश्वासन नहीं चाहते। उनका वाजिब हक़ छीनकर नहीं, बल्कि लड़कर हासिल किया जाएगा। यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।बैठक में उठाई गई मुख्य मांगें और चेतावनी: लंबित बकाया भुगतान झ्र दो माह से श्रमिकों को आदि का भुगतान रोका गया है। यदि 7 दिन के भीतर भुगतान नहीं हुआ, तो प्रबंधन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।वेतन भुगतान में विलंब झ्र अगस्त माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया। हर माह 1 से 5 तारीख के बीच वेतन भुगतान अनिवार्य हो, वरना कार्य बहिष्कार होगा।बीमा एवं स्वास्थ्य सुविधा झ्र बीमा योजनाओं और चिकित्सा लाभ का अब तक लाभ न मिलना श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ है।आवास एवं शिक्षा सुविधा झ्र वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को आवास और उनके बच्चों को शिक्षा सुविधा से वंचित रखना अन्याय है। इसे तुरंत लागू किया जाए।साक्षरता एवं ट्यूटोरियल कार्यक्रम झ्र इन घोषणाओं को कागज़ों में बंद रखकर प्रबंधन श्रमिकों को ठग नहीं सकता। संघ इसे हकीकत में लागू कराने तक चैन से नहीं बैठेगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि प्रबंधन ठेका श्रमिकों के साथ अन्याय जारी रखेगा, तो यदि अगले 15 दिनों में इसका क्रियान्वयन नहीं हुआ तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। आईआईसीएम श्रमिक संघ राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। बैठक में विजय शर्मा,मनोज सिंह,धर्मेंद्र कुमार,बीरबहादुर सिंह, नीतेश कुमार सिंह,प्रीतम यादव,रमेश साहू,मो महमूद,मनोज कुमार, अखय बेहरा,जग्गा महतो, उतम कुमार,मनोज मलिक,अनुपमा साहू,गोकुल कुमार,इस्लाम अंसारी,सुनील कुमार,साधना सिन्हा,सुशीला कुमारी,पूनम दुबे,प्रीत यादव,मनीषा साव,नितेश कुण्डू ,सुमेश साहू ,मकदली कुजूर,सहित काफी संख्या में वर्कर शामिल हुए।
