ठेठईटांगर प्रखंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

States
Eksandeshlive Desk
सिमडेगा: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले में ठेठईटांगर प्रखंड के दुमकी में कार्यक्रम आयोजित की गई। भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने एवम इन योजनाओं का लाभ संभावित लाभुकों को देते हुए शत प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार के तत्वावधान में " विकसित भारत संकल्प यात्रा" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज   जिले के ठेठईटांगर प्रखंड में कार्यक्रम करते हुए, सर्वप्रथम स्वागत समिति  के द्वारा स्वागत गान के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों का  स्वागत किया गया। 
  कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बड़ाइक,अन्य जनप्रतिनिधि , प्रखंड विकास पदाधिकारी,एवम अंचलाधिकारी ठेठईटांगर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विकसित भारत निर्माण हेतु सभी के द्वारा संकल्प लिया गया, उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि "भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे, नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।"भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंपलेट एवम कैलेंडर का वितरण कार्यक्रम में किया गया। इस के बाद LED स्क्रीन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री का संदेश उपस्थित सभी लोगों को दिया गया।

अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी के संबोधन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
Spread the love