ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारा धक्का, तीन युवक घायल

360° Ek Sandesh Live

दीपक मिश्रा

लातेहारः  मनिका थाना क्षेत्र के मंधनियां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गये है मिली जानकारी के अनुसार बरवईया ग्राम की ओर से ट्रैक्टर आ रहा था। विपरित दिशा से आ रहे दो बाइकों पर सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में मंटू मिस्त्री, प्रेम कुमार रजक और रितेश विश्वकर्मा शामिल है। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायल युवकों को तुंबागढ़ा अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

Spread the love