उप-चुनाव में प्रधान चुने गए नील मोहन मुंडा, 211 वोट पाकर बने विजेता

360° Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची : कांके प्रखंड के ग्राम पंचायत केदल स्थित पंचायत सचिवालय सभागार में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में नील मोहन मुंडा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभाष पाहन एवं निर्मल पाहन को 52 वोटों के अंतर से पराजित किया। यह उपचुनाव पूर्व ग्राम प्रधान बीरबल पाहन के निधन के बाद कराया गया है। उप-चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया गया। तीन मई(दिन शनिवार) को हुए मतदान में कुल 1470 मतदाताओं में से 527 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि शाम 5 बजे पंचायत सचिवालय सभागार में हुई मतगणना में नील मोहन मुंडा को 211 वोट मिले, जबकि सुभाष पाहन को 159 व निर्मल पाहन को 148 वोट प्राप्त हुए। जहां केदल पंचायत के पंचायत सचिव संगीता कुमारी व मुखिया राहुल मुंडा सहित अन्य ने नील मोहन मुंडा को विजयी घोषित किया।

पंचायत सचिव संगीता कुमारी एवं मुखिया राहुल मुंडा ने बताया कि ग्राम प्रधान उप-चुनाव ग्राम सभा के माध्यम से ही किसी एक को चयनित किया जाना था। परंतु तीन प्रत्याशी मैदान में होने के कारण गुप्त मतदान के द्वारा प्रधान का चयन किया गया। मौके उपस्थित बिनोद महतो, इसराइल अंसारी,सूरज लाल महतो, महमुद अंसारी,जासीम अंसारी,राजेश महतो,नेसार अंसारी सहित अन्य ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित प्रधान का फूलमालाओं से स्वागत किया और मिठाइयां भी बांटी गईं।

Spread the love