रांची महानगर कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान की ओर से कम्बल का वितरण

360° Ek Sandesh Live

रांची: राजधानी रांची में बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची महानगर कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान की ओर से आज हटिया दीपाटोली, एलाही नगर में असहाय, जरूरतमंदों के बीच करीबन 100 से अधिक कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर महानगर महासचिव तस्लीम, अरबाज, रशीद एवं कार्यालय प्रभारी मो सफार मौजूद थे।रांची महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से कुछ हदतक राहत दिलाउंगा। इसके लिए मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि यह कार्य निरंतर जारी रखूंगा।रांची महानगर कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा कोई सेवा नहीं है। ज़रूरतमंदों को गर्म कपड़ा और खाना देना सबसे पुण्य का काम है । ऐसे कार्यों में हरेक को बढ़ चढ़ कर शरीक होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाथ गरीबों के साथ हमेशा रहा है।इसी उद्देश्य को पूरा करने आज गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है । ऐसे कार्यक्रम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग हमेशा करते रही है और आगे भी करते रहेगी।