उपलब्धि : मत्स्य निदेशालय के स्टॉल को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

States

Eksandeshlive Desk

रांची : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी एग्रीकल्चर (एन आइएसए) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, नामकुम में 20-21 फरवरी को आयोजित किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में झारखंड सरकार के मत्स्य निदेशालय के स्टॉल को उत्कृष्ट स्टॉल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयोजक ज्योतिर्मय घोष और निदेशक अभिजीत कर के माध्यम से जाने-माने समाजसेवी पद्मश्री अशोक भगत के कर-कमलों द्वारा मत्स्य निदेशालय की मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मंजूश्री तिर्की को प्रदान किया गया। उक्त प्रदर्शनी में मत्स्य निदेशालय, झारखंड की ओर से मछली उत्पादन, मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य आहार आदि से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी। साथ ही केज कल्चर, बायोफ्लाॅक और आरएएस पद्धति से मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक की जानकारियां मत्स्य कृषकों को स्टॉल पर दी गई। उक्त जानकारी मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार, धुर्वा के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

Spread the love