अशोक वर्मा
समस्तीपुर: ईस्ट सेंट्रल एम्पलाइज यूनियन द्वारा आयोजित धरना की अध्यक्षता ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने किया। सभा का संचालन ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने किया। जिसमें रेलकर्मी को सातवें वेतन आयोग के आधार पर 46157 की मुख्य मांग थी तथासभी खाली पदों पर अविलंब रिक्रुटमेंट कर बहाली किया जाय। नये कार्यों ट्रेनों की अधिकतम संख्या / उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप नये पद का सृजन एवं उसके अनुकूल रिक्रुटमेंट किया जाय। रेलवे के कार्यों को निजी कंपनी को सोंपने के बजाय उन कार्यों को रेलकर्मी से कराया जाय एवं आउटसोर्सिंग ठेका कर्मियों की जगह उचित संख्या में स्थाई बहाली किया जाय।
चारों नये श्रम कानून वापस लिया जाए, NPS/UPS की जगह OPS लागू किया जाए, ड्यूटी आवर्स आठ घंटे का कराईं से पालन किया जाय। सांसद सुदामा प्रसाद के अनुमोदन का गठित एलडीसीई ओपन टू ऑल एवं ट्रेक मेंटेनर कार्य सुधार समिति के रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाय एवं उनके अनुशंसा को लागू किया। 50% मंहगाई भत्ता होने के उपरांत यात्रा भत्ता के अनुरूप ही रनिंग स्टाप के किलोमीटर भत्ता में 25% बढ़ोतरी किया जाय एवं इसके एरियर का भुगतान 01.01.2024 से भुगतान किया जाय। जिसमें ईसीआरइयू समस्तीपुर मंडल कमेटी पदाधिकारी मंडल उपाध्यक्ष रिषिकेश कुमार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष केलाश पासवान, मंडल संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव, केंद्रीय संगठन सचिव चंदन कुमार यादव, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार राय, मंडल सहायक सचिव राजकुमार, मंडल संगठन सचिव दीपक कुमार सिंह, मंडल संगठन सचिव प्रेम ठाकुर, मंडल सहायक सचिव संतोष कुमार मिश्र, दरभंगा शाखा अध्यक्ष प्रमोद यादव, दरभंगा शाखा सचिव राकेश पासवान, संजय कुमार, उमाशंकर चौपाल, रत्नेश कुमार सिंह, लाल बाबू पासवान, नवीन कुमार निर्मल, साजन कुमार, हरेश कुमार, अंबुज कुमार सहित सभी शाखा से सेंकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।