महिला कमेटी विस्तार को लेकर हुई बैठक

360° Ek Sandesh Live Politics

Ketu Singh

रामगढ़: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ के नगर परिषद क्षेत्र के 30 नंबर वार्ड में महिला कमेटी विस्तार को लेकर मुंडा टोली में बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता यशोदा देवी तथा संचालन प्रमोद कुमार ने किया। जिसमे जिला के पदाधिकारी देवानंद महतो, जिला मिडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, लीलावती महतो व प्रखंड कोर कमेटी के सदस्य पवन कुमार महतो, देवेन्द्र कुमार, बिनोद महतो उपस्थित हुए। इस बैठक में 30 नंबर वार्ड के ग्रामीण व सभी समुदायों के लोग उपस्थिति हुए। पवन कुमार महतो के द्वारा संगठन विस्तार में महत्व पूर्ण योगदान है। सभी ने अपने स्तर से गांव, टोला मोहल्ला, कस्बा, एक दूसरे को JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस बैठक में वार्ड नं 30 के संरक्षक पद के लिए कुमारी यशोदा, अध्यक्ष मंजू कुमारी, उपाध्यक्ष सीमा कुमारी, उप सचिव मीना देवी, कोषध्यक्ष कांति कुमारी, संगठन सचिव नीलम कुमारी, मिडिया प्रभारी जयंती कुमारी को सर्वसमित से चुना गया। सभी ने अपना दायित्व बखूबी से निभाने की बात कही। इस बैठक में पवन महतो, देवानंद महतो, जिला मिडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, लीलावती महतो, पवन कुमार महतो, देवेन्द्र कुमार, कांति कुमारी, कुमारी यशोदा, मंजू कुमारी नायक, नीलम कुमारी, मीना देवी, जयंती कुमारी, सीमा देवी, सरिता देवी, सोनी देवी, फुलवंती देवी,सीमा देवी, परमोद कुमार, हरेंद्र महतो, हीरा लाल महतो, देवेन्द्र कुमार, धनजय महतो, सुबेदार चौधारी महतो, अनिकेत कुमार महतो के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थिति थे।