विधायक जयराम महतो और एमटी राजा ने हज यात्रा मामला सदन में उठाया गया

360° Ek Sandesh Live

News & edit by Sunil

रांची : विधानसभा सत्र के दौरान डूमरी विधायक जयराम महतो और राजमहल विधायक एम टी राजा द्वारा झारखंड के हज यात्रियों को पूर्व के भांति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को इम्बार्केशन प्वाइंट प्रदान करवाते हुए चालू करवाने की मांग सदन से किया गया, इसके अलावा झारखंड अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, झारखंड हज समिति में स्थाय निदेशक/सचिव /मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नही होने पर सवाल उठाते हुए स्थायी पदास्थापन की मांग विधायक जयराम महतो ने किया, वही विधायक एमटी राजा ने हज हाउस का उपयोग जनहित एवं रचनात्मक कार्य के लिए सालों भर करने और मदरसों से जुड़ा मामला उठाया। आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने दोनों विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए सदन में अल्पसंख्यकों से जुड़े उठाए गए में मुद्दों को सरकार से लागू करने की मांग किया।

Spread the love