विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रयास से ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, 40 से अधिक सड़कों की स्वीकृति

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

हज़ारीबाग:  सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की वर्षों पुरानी पक्की सड़कों की माँग आखिरकार पूरी होने जा रही है। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के सतत प्रयास, जनप्रतिनिधियों से संवाद, तथा सरकार व जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय का ही परिणाम है की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 102.5 किलोमीटर लंबी 40 से अधिक ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह सड़कीय परियोजनाएँ हजारीबाग सदर क्षेत्र के दर्जनों गाँवों को सीधे जोड़ेंगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिलेगी। खेतों से बाजार तक पहुँचने में लगने वाला समय घटेगा, बच्चों को स्कूल पहुँचने में सहूलियत होगी और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल तक ले जाने में भी सुविधा बढ़ेगी। इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा, जिसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्माण के बाद स्थानीय व्यापार, कृषि कार्य, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार की उम्मीद की जा रही है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण का कार्य नहीं, बल्कि गाँव-गाँव तक विकास पहुँचाने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन गाँवों में अब तक कोई पक्की सड़क नहीं बनी है, वहाँ भी प्राथमिकता के आधार पर पक्कीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की दूरदर्शिता, राज्य सरकार की ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता है, सड़क नहीं तो स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और सुरक्षा सब कुछ प्रभावित होता है। मेरा प्रयास है की हजारीबाग सदर विधानसभा का हर गाँव पक्की सड़क से जुड़े और विकास की मुख्यधारा में शामिल हो. यह परियोजना आने वाले समय में हजारीबाग सदर क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा ग्रामीणों को एक समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर करेगी।

Spread the love