विष्णुगढ़ हत्याकांड: भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरा झामुमो, बोकारो के बिरसा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Politics

Eksandeshlive Desk

बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कथित दोहरे मापदंडों की जमकर आलोचना की।

भाजपा का हाथ, अपराधियों के साथ : प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा झारखंड में अस्थिरता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जब-जब हेमंत सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास करती है, भाजपा नेता समाज में जहर घोलने और अफवाह फैलाने में लग जाते हैं। कभी हिंदू-मुस्लिम तो कभी झूठी अफवाहों के सहारे प्रदेश को अशांत करना ही इनका असली चरित्र है। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कड़े तेवर अपनाते हुए भाजपा के सांगठनिक ढांचे पर सवाल उठाए। उन्होंने तथ्यात्मक हमला बोलते हुए कहा कि मासूम बच्ची निर्भय कुमारी का हत्यारा भीम राम कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि भाजपा का सक्रिय चेहरा रहा है। वह 2019 से 2023 तक भाजपा एससी प्रकोष्ठ का महामंत्री रहा। वर्तमान में वह भाजपा के कुसुंबा पंचायत अध्यक्ष के पद पर कार्यरत था। मंटू यादव ने कहा कि यह कितनी विडंबना है कि भाजपा के नेता ही जघन्य अपराध करते हैं और फिर वही नेता सरकार के खिलाफ पुतला दहन का ढोंग रचते हैं। जनता इनकी इस साजिश को समझ चुकी है, जिसका जवाब उन्हें 2024 के चुनाव में मिल चुका है।

पुलिस प्रशासन को साधुवाद : झामुमो नेताओं ने हजारीबाग पुलिस और प्रशासन की तत्परता की सराहना की, जिन्होंने कुछ ही घंटों में इस पेचीदा हत्याकांड का पर्दाफाश कर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया। उन्होंने मांग की कि अपराधी को फांसी की सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, बीके चौधरी, मोहन मुर्मू, घूनू हंसदा, हसन इमाम अंसारी, फिरदौस अंसारी, मनोज हेंब्रम,कन्या सिंह, मिथुन मंडल, आकाश टुडू, कन्हैया सिंह, आलोक सिंह, राकेश सिंह, रामदयाल सिंह, भागीरथ शर्मा, बम पांडे, सुखविंदर सिंह, आजाद अंसारी, अमित सोरेन, पंकज मरांडी, सोना राम हेम्ब्रम, सुनील टुडू, मुख्तार हाबीबी, संजय मुर्मू, अजित मुर्मू, महेश सोरेन, शंकर मरांडी सोहन मुर्मू अशोक हेंब्रम, दिनेश यादव, सोहन मुर्मू, दलो यादव, संजय यादव, पूनम देवी, सष्टि देवी, नियति दे, रेखा देवी, जयमाला देवी, एकता देवी, शोभा सोरन, बबिता कुमारी, पार्वती देवी, गंगामनी देवी, मुग़ली देवी, मस्तान अंसारी, उदय गोस्वामी, संतोष हेंब्रम, संजय मुर्मू, राहुल तिवारी, अनादि महतो, इमामुद्दीन अंसारी, जाकिर हुसैन, सुमन वर्मा, सोमनाथ घोष, अभिजीत सरकार, हरेराम पांडे, प्रेम राय, सुनिल सिंह, उपस्थित थे।

Spread the love