विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो नेता बचन उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची : विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर झामुमो किसान मोर्चा के वरीय जिला उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय सरना समिति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बचन उरांव ने ओयना गांव के बिरसा चौक में 9 अगस्त (दिन शुक्रवार) को भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर झामुमों नेता बचन उरांव ने कहा कि इस 9 अगस्त के दिन को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में पहचाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासियों के भले के लिए एक कार्य दल गठित किया था।जिसकी बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी। इसके बाद से यूएनओ ने अपने सदस्य देशों को प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा भारत की जनसंख्या का 8.6 प्रतिशत यानी लगभग 10 करोड़ जितना एक बड़ा हिस्सा आदिवासियों का है।

इसलिए इस उपलक्ष में केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हमें आदिवासी सरना धर्म कोड दिया जाए। आदिवासी प्रकृति के पूजक होते हैं,प्रकृति में पाए जाने वाले सभी जीव जंतु,पर्वत,नदियां, नाले,खेत इन सभी की पूजा करते हैं। और आदिवासियों का मानना होता है कि प्रकृति के हर एक वस्तु में जीवन होता है। आज का दिन झारखंड सरकार द्वारा राजकीय अवकाश घोषित किया गया। इसके लिए हम सभी आदिम जनजाति समाज हेमंत सरकार को धन्यवाद देते हैं। साथ ही आज झारखंड में प्रवासी मजदूरों को पुनः झारखंड में लाकर झारखंड सरकार प्रशंसा के पात्र हैं।

झारखंड एक धन-धान से भरा पूरा राज्य है,परंतु यहां के आदिवासी मूलवासी तथा शिक्षित युवा वर्ग गरीबी बेरोजगार से जूझ रही है। उरांव ने कहा विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर हम मांग करते हैं कि सरकार द्वारा यहां के स्थानीय बेरोजगार युवक युवतियों को यथाशिघ्र नियोजन दिया जाए। इस कार्यक्रम में दीपक उरांव,रोहित पाहन,सुजीत मुंडा, राहुल पाहन,वाजेदुल अंसारी,विजय सिंह, श्याम दुबे,विवेक मुंडा,कुलदीप ठाकुर अदि अन्य शामिल थे।