विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक नेपोलियन थे: डा जे बी पाण्डेय

360° Ek Sandesh Live

Eksandshlive Desk

रांची: वाई बी एन पब्लिक स्कूल, रांची में स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती बड़े धूम धाम से मनाया गई। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा जंग बहादुर पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव डाली और प्राणहीन आचार के कंकाल मात्र भारतीय समाज में प्राण स्पंदित किये। उन्होंने भारत के प्राचीन वेदांततिक परंपरा को आधुनिक युगोनुपयोगी रूप प्रदान किया।वे भारत के आध्यात्मिक नेपोलियन थे। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष डा रामजी यादव ने कहा कि विश्व उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानता है,जिनकी बुद्धि प्रकांड थी और जिन्होंने अपनी प्रचंड इच्छा शक्ति को भारत के पुनरुद्धार के कार्य में लगा दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए सुधीर यादव ने कहा कि आज के बच्चों को विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।तभी 1947 में विकसित भारत का सपना अपना हो सकेगा। इस अवसर पर यदुवंश निराला, लक्ष्मण प्रसाद,(शोध छात्र)तथा अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने अपने उद्गार व्यक्त किये। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।आगत अतिथियों का भव्य स्वागत प्राचार्या डा चांदनी नाथ ने, संचालन संयुक्त रूप से शन्नी पाण्डेय एवं अभिमन्यु पाण्डेय ने और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी शिक्षिका रूबी कुमारी ने किया। राष्ट्र गान से समापन हुआ।