वज्रपात से मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत

States

Eksandeshlive Desk
रांची : रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्तियों के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति दी गयी है।
प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से चान्हो प्रखण्ड के 02 एवं ईटकी प्रखण्ड के एक मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी गयी है। प्रत्येक आश्रित को चार लाख रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा, आश्रितों के नाम निम्न हैं: – विशुवा उरांव, ग्राम-हुटरी, पो.-ताला, थाना-चान्हो, जिला-रांची। मृतक का नाम: स्व. रोशनी उरांव, देवचरण महतो, ग्राम एवं पो.-ताला, थाना-चान्हो, जिला-रांची। मृतक का नाम: स्व. शीला देवी, चरवा उरांव, पिता-स्व. भाने उरांव, ग्राम-चचगुरा, पो.-गढ़गांव, थाना-ईटकी, जिला-रांची। मृतक का नाम: स्व. सुमी उराईन।
संबंधित अंलच अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार उप समाहर्त्ता भूमि सुधार सदर, रांची एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, रांची के अनुशंसा के आलोक में प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा हेतु अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Spread the love