यंग इंडिया तय करेगा 2024 का चुनावी एजेंडा : आइसा

Politics States

Eksandeshlive Desk
रांची : आॅल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन (आइसा) के द्वारा पिछले दो महीना से मोदी सरकार का 10 साल, यंग इंडिया के 10 सवाल!
जुमला नहीं जवाब दो, 10 साल का हिसाब दो के राष्ट्रीय अभियान के तहत छात्र युवाओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान को आगे बढ़ते हुए देश भर के 50 से ज्यादा विश्वविद्यालय में 7 से 9 फरवरी तक यंग इंडिया रेफरेंडम आयोजित किया गया। यह रेफरेंडम छात्र युवाओ के मुद्दों पर हो रहा है. रेफरेंडम में तीन सवाल है। जो शिक्षा और रोजगार से जुड़ा हुआ है। रिफ्रेंडम का काउंटिंग सामाजिक कार्यकर्ता महेश सवारियां और मजदूर नेता भीम शाहू के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अभियान के तहत रांची विश्वविद्यालय में भी 10 बजे से रेफरेंडम हो रहा था। रेफरेंडम कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, युवाओ की भागीदारी बढ़-चढ़कर हो रही है।
बहुत सारे छात्र युवाओं ने कहा कि छात्र युवाओं के मुद्दों पर जनमत संग्रह कर छात्र युवाओं का मुद्दा 2024 के चुनाव में तय हो इसलिए जनमत संग्रह की परम्परा की शुरूआत करना, आॅल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा का यह पहल स्वागत योग्य है।
आइसा के झारखंड राज्य अध्यक्ष तरुण ने कहा कि आइसा हमेशा से छात्र, युवाओं के हित में विभिन्न सवालों को लेकर संघर्ष करते आ रही है। इसी कड़ी में यह सबसे अहम् कदम है जिससे मतदान प्रक्रिया और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
मौके पर शिल्पी घोषाल, सोनाली केवट, मोहम्मद समी, विजय कुमार, संजना मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे।