योग दिवस पर दलादली चौक पर किया गया योगाभ्यास

Education States

Eksandeshlive Desk
रांची : रातु स्थित सिमलिया के दलादली चौक समीप मां भगवती, हनुमान मंदिर परिसर में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर लगाकर योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक रितिका घोष एवं रेणुका सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को योग सिखाया। इस अवसर पर योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। मौके पर भाजपा नेता सह राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार शर्मा, रामेश्वर दयाल सिंह,अभिषेक मिश्रा, राकेश चौधरी, अजय तिवारी, बिरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आज अपने देश में ही नहीं बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग हमें वह ऊर्जा प्रदान करता है, जो हम कई घंटे भी अपना काम करके अर्जित नहीं कर सकते। योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जा, ताकत और सौंदर्य प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति का यह जीता जागता उदाहरण है। योग के माध्यम से हम पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं। योग हमारी प्राचीन संस्कृति है। यह शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक तनाव से मुक्ति का उत्तम उपाय है।
शिविर में योगाभ्यास कार्य में मुख्य रूप से जयप्रकाश सिंह, शिवशंकर शर्मा, नागेंद्र उपाध्याय, अमरजीत सिंह, एस एन शर्मा,मोतीलाल सिंह,विवेक कुमार सहित अनेक योगकर्ता शामिल हुए।

Spread the love