Eksandeshlive Desk
हाथरस : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत जिला स्पोर्टस स्टेडियम में गरीब एवं असहाय परिवारों की 322 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भव्य पंडाल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी राहुल पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ विधिवत रूप से किया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत 322 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ जिसमें से 300 जोड़ों का हिन्दू रीति-रिवाज तथा 22 जोड़ों का मुुस्लिम रीति-रिवाज के साथ किया गया। जनप्रतिनिधियाें एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये। विधायका सदर अंजुला सिंह माहौर ने आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी तथा इस पावन अवसर पर नवविवाहित वर-वधू को शुभार्शीवाद दिया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला सूचना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद, जिला उद्यान अधिकारी, आदि माैजूद रहे।