महिला हिंसा के खिलाफ लगातार आवाज उठाएंगे और इसे समाप्त करके रहेंगे: जोसिमा खाखा

Ek Sandesh Live Politics

गरजा पंचायत भवन में एकल नारी संगठन के तत्‍वावधान में महिला हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन

Amit Ranjan
सिमडेगा
: गरजा पंचायत भवन में रविवार को एकल नारी संगठन के तत्‍वावधान में महिला हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर सभी ने एक स्‍वर में महिला हिंसा समाप्‍त करने की मांग बुलंद की। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रुप में जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। जोसिमा का स्‍वागत संगठन की एभंजेलिस्‍ता कंडुलना एवं अगुस्टिना सोरेंग ने बुके देकर किया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि केंद्र सरकार महिला हिंसा को रोकने के लिए कानून बनाने के नाम पर लीपापोती करने में लगी है। जबकि हकीहक तो यह है कि देश में महिलाओं पर हिंसा थमने के बजाय दिनों दिन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। दिल दहला देने ही घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे खुलेआम सड़को में घूमते नजर आते हैं। उन्‍होंने कहा कि आजकल का दौर ऐसा है कि लड़कियों के लिए भारत की सड़कें सुरक्षित नहीं हैं। वह किसी भी काम से रात को घर से बाहर नहीं निकल सकतीं। रात कितनी भी सुंदर या रूमानी क्यों न हो, रात हमारी बहन बेटियों की या हम महिलाओं की नहीं हो सकती। सरकारों और सुरक्षा का सिस्टम महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता पर नहीं रखता। जोसिमा ने कहा कि अब महिलाओं पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव, शहर और देश में महिला हिंसा के खिलाफ लगातार आवाज उठाएंगे और इसे समाप्त करेंगे। सरकार और सिस्टम को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखना होगा। उन्‍होंने कहा कि लैंगिक समानता बढ़ाने के साथ महिलाओँ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना होगा। ताकि वह वह घर और अपने जीवन के फैसले खुद कर सके। इसके अलावा घर में लड़कों को भी महिलाओं का सम्मान करना सिखाना होगा, जिम्मेदार बनाना होगा। हिंसा के खिलाफ खुद मुंह खोलना होगा। मौके पर बिनीता केरकेट्टा, पूनम लकड़ा, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शांति तिग्‍गा आदि उपस्थित थे।

Spread the love