कोडरमा में 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Crime States

Eksandeshlive Desk
कोडरमा : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कोडरमा में चार अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 247 विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कोडरमा दिवाकर कुमार सह-थाना प्रभारी, सतगांवा के नेतृत्व में बुधवार को सतगांवा थाना अंतर्गत दर्शननाला चेकपोस्ट के घोड़सीमर मोड़ से एक यमाहा मोटर साईकिल से 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सतगांवा थाना अंतर्गत विधि संम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनु कुमार, पिता-देवेन्द्र कुमार, ग्राम-रामपुर, थाना-चाँदी, जिला-नालंदा (बिहार), अमित कुमार पिता – रामप्रकाश साह ग्राम – रामपुर, थाना-चाँदी, जिला-नालंदा (बिहार) शामिल हैं। पुलिस बल में स०अ०नि० कृष्णा राम तथा सशस्त्र बल सतगांवा थाना शामिल थे।

Spread the love