स्कॉर्पियो एवं बाइक की टक्कर में एक की मौत

States

Eksandeshlive Desk

जमुआ : बाइक व स्कार्पियो के टक्कर में देवरी के धरारी के रहने वाला राजेश मुर्मू (29) की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे पिंटू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया है। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा मोड़ पर मंगलवार को सुबह को हुई। बताया जाता है शादी समारोह से राजेश मुर्मू व पिंटू मुर्मू बाइक से  जमुआ की ओर से वापस अपना घर लौट रहा था। कि सामने से आ रहे स्कार्पियो से टक्कर रेम्बा मोड़ के पास हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बाइक सवार घायलों को इलाज के लिए जमुआ स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहाँ डॉक्टर ने राजेश मुर्मू को मृत घोषित कर गया है। दोनों आपस मे चचेरा भाई था। इस घटना को लेकर गांव में काफी मातम पसरा हुआ है। तथा परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है

Spread the love