बच्चों की आपसी विवाद में चली गोली

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मोहल्ले में शनिवार को शाम में दो बच्चों के आपसी विवाद में गोली चली। जिसमे एक बच्चा को पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार मिस्त्री मोहल्ले में पडोस में रहने वाला दो बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों बच्चों में मारपीट करने लगे। एक पक्ष के परिवार के लोग ने अपने घर से हथियार लेकर बाहर आया और आवेश मे आकर गोली चला दी। जिससे अक्सा मिर्जा (10) वर्ष नामक बच्चा को पैर में गोली लगी। गोली चलाने का आरोप संजर और साकीर पर लगा है। घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। घटनास्थल में पुलिस पहुंची, वहा मौजुद लोगों से पूछताछ की। पुलिस गोली कांड मामले की सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है।

Spread the love