मुहर्रम का चंदा को लेकर मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड़ स्थित महावीर मंदिर के सामने दास म्यूजिक दुकान मे सोमवार को जबरन मुहर्रम का चंदा को लेकर दुकानदार से मारपीट मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इकबाल और आसिफ शामिल है। मुहर्रम की चंदा के नाम पर जबरन रंगदारी के साथ दुकानदार से दो युवकों ने पैसा की मांग कर रहे थे। दास म्यूजिक के संचालक रिंकू दास ने जब दोनों युवकों को रंगदारी देने से इंकार किया तो उनके साथ मारपीट और बदसूलकी की गई। इस घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी के होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार की पुलिस ने दोनों युवको को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।

Spread the love