हजारीबाग में बनेगा भव्य राम मंदिर – नीरज कुमार गुप्ता 

360° Ek Sandesh Live Religious States

अपना भाई की याद में बनायेगे राम मंदिर 

Eksandesh Desk

हजारीबाग : अयोध्या की तर्ज पर हजारीबाग में भी भव्य राम मंदिर बनेगा। मंदिर का निर्माण सिंघानी फोर लेन के नजदीक होगा। इसकी जानकारी भाजपा नेता सह मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ने दी। नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि इसके लिए राम मंदिर निर्माण हेतु कमेटी का भी विस्तार किया गया है, जिसमें नीरज कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, बसंत कुमार मेहता, कुणाल यादव, रामप्रकाश चौधरी, नितेश सिंह, राजू मेहता, छोटी मेहता को सचिव जबकि सतीश पासवान, आशीष कुमार साव, दिलीप पासवान, रतिलाल मरांडी, सचिन यादव और रवि गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मिंटू नायक, सुनील मेहता, रंजीत राम, अमित गुप्ता, मुकेश कसेरा, सुमित कुमार को सदस्य बनाया गया है। संरक्षण समिति में पूर्व जीप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, सांसद मनीष जायसवाल और हरि किशोर यादव को बनाया गया है। भूमि पूजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। नीरज गुप्ता ने बताया कि रामभक्तो के शहर हजारीबाग में भव्य राममंदिर बनाना मेरा सपना था, जिसे जल्द भूमि पूजन के साथ पूरा करेंगे। साथ ही कहा कि यह मंदिर का निर्माण मै अपने खर्च से करूंगा, अगर कोई धर्मप्रेमी सहयोग करना चाहते हैं तो निर्माण सामग्री से कर सकते हैं।

Spread the love