महिला कालेज में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह आयोजित

360° Ek Sandesh Live Religious

Nutan

लोहरदगा: एमएलए महिला कालेज लोहरदगा में गुरूवार को करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कालेज की छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य-गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की। मौके पर कालेज के प्रिंसिपल प्रो स्नेह कुमार ने संबोधन में कहा कि करमा पर्व का झारखंड की धर्म-संस्कृति में विशेष स्थान है। भाई-बहन और प्रकृति प्रेम से जुड़े इस महापर्व से सामाजिक सदभाव मजबूत होता है। छात्रा प्रियंका कुमारी, अर्चना, सुषमा, प्रिंसी, आकांक्षा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अगुवाई की। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में कालेज की छात्राएं मौजूद थी।

Spread the love