ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के दो आरोपी गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने विद्यानगर में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित कुमार श्री नगर हरमु निवासी और मो० कैफी हिन्दपीढ़ी का निवासी शामिल है। इन दोनों के पास से पुलिस ने 29 पुडिया ब्राउन शुगर लगभग 5.14 ग्राम एक रायल इनफिल्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की किशोरगंज विद्यानगर के पास नशा का खरीद-ब्रिकी किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुय विद्यानगर मैदान के पास पहुंची। पुलिस बल को देखकर विद्यानगर मैदान केपास से दो युवक भागने का प्रयास किया। जिस पुलिस बल ने दोनों युवकों को पकड़ा। पकड़े गये दोनों युवको की पुलिस ने तलासी के क्रम में 29 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।