रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में प्रति सोमवार की भांति 6 जुलाई सोमवार को शाम में भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई। महाआरती का लाभ पशु चिकित्सा एवं पशुपालन संख्या के डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय एवं उनके परिवार ने लिया । पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुनील कुमार पांडेय ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान का भव्य पूजन और महाआरती संपन्न कराया। रुद्राष्टक के वाचन द्वारा भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में प्रतिष्ठित मां पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय, माता दुर्गा, सूर्य भगवान, नन्दी जी एवं हनुमान जी का भी दीप, पुष्प एवं भोग आदि से अर्चन किया गया।आरती में अर्चना पाण्डेय और अभ्युदय पाण्डेय ने भी भागीदारी निभाई। आयोजन में डॉ संजय कुमार रवि, डॉ एके शर्मा, डॉ सुशील कुमार पांडेय, डॉ शैलेंद्र कुमार रजक, डॉ पंकज कुमार, डॉ श्रीनिवास सिंह सहित विद्यार्थी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल थे।
