अन्तराज्यीय चेन छिनतई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: सदर थाना की पुलिस ने अन्तराज्यीय चेन छिनतई गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अनिकेत दास, फुनो ग्वाला उर्फ फुनो राय, झुनिया राय तीनों पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने छिना हुआ चेन बरामद किया है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की चेन छिनतई गिरोह में महिला भी शामिल होकर रांची में चेन की छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है। इस संबंध में सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक छामापारी टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दो महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलायों के पास से पुलिस ने छिना हुआ दो सोने की चेन को बरामद किया। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने रांची के अलग- अलग क्षेत्रों में चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। वही गिरफ्तार अपराधी अनिकेत दास के विरूद्ध बिहार एवं उडीसा के कई थाने में लूट और छिनतई का मामले दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।