शक्ति संचय और आत्म चेतना के जागृति का महापर्व है दुर्गा पूजा : राम टहल चौधरी

360° Ek Sandesh Live Religious

Mustafa Ansari

रांची : महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति बूटी मोड़ का दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच द्वीप जलाकर व फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने सभी को नवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि शक्ति संचय और आत्म चेतना के जागृति का महापर्व दुर्गा पूजा है। उन्होने कहा आदिशक्ति मां दुर्गा सभी की मनोकामना पूर्ण करती है। सभी के जीवन में सुख समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करती है,माता रानी सभी का दुख-दर्द को दूर कर सबका बेड़ा पार करती है। और सभी को संकट और तकलीफ से बचाती है।

पूजा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रुद्रनारायण महतो ने बताया की यहां पर 1999 से माता रानी का पूजा किया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ रुद्र नारायण महतो, भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी,पवन यादव,समीर चौधरी,कर्नल वीरेंद्र सिंह,कुंदन कुमार,संजीत सिंह,युगल किशोर,पायल सोनी,कैलाश महतो,अरविंद साह,श्री महावीर मंडल रांची अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू,महासचिव सज्जन कुमार पंकज,शंकर प्रसाद,विक्रम कुमार, विनय जायसवाल,राजन श्रीवास्तव,विनय रंजन जयसवाल के अलावे पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love