बीआईटी मोड़ हाट-बाजार से नागपुरी गायक धनीराम महली की बाइक चोरी

Crime Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा (​रांची): बीआइटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआइटी मोड़ स्थित हाट-बाजार से बुधवार शाम प्रसिद्ध नागपुरी गायक धनीराम महली की काले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक जेएच 01 ईबी 8449) अज्ञात चोरों ने पार कर दी। पीड़ित धनीराम महली नागपुरी संगीत जगत की मशहूर एवं लोकप्रिय लोकगायिका सरिता देवी के पति हैं। ​घटना के संबंध में बताया जाता है कि गायक धनीराम महली बाजार के पास बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गए थे। जब वे सब्जी खरीदकर वापस लौटे,तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत बीआइटी मेसरा ओपी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाने के सामने से चोरी,सुरक्षा पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह है कि यह चोरी मेसरा ओपी (थाना) के ठीक सामने लगने वाले हाट-बाजार से हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीआइटी मोड़ और विकास बाजार से लगातार मोबाइल,बाइक व कार की चोरी हो रही है। कुछ ही दिनों पूर्व मेसरा ओपी के मुंशी का भी मोबाइल इसी बाजार से चोरी हो गया था। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Spread the love