नगर परिषद अध्यक्ष ने जनहित के कार्यों पर जताई प्रतिबद्धता

360° Ek Sandesh Live SOCIETY

SUNIL VERMA

साहिबगंज: ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आर. अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान से मुलाकात कर शहर की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंद पड़े शौचालयों के संचालन, सोलर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सड़कों की स्थिति सुधार, कचरा प्रबंधन, नाली सफाई, पेयजल आपूर्ति, पार्क विकास, अतिक्रमण नियंत्रण सहित कई मुद्दे उठाए गए। अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने और जनहित में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान चैंबर के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love