हजारीबाग: जिला के उरीमारी में पुलिस की छापेमारी के बाद एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है, जिसने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार जिंदा 7.62 एमएम की गोलियां, एक मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य नितेश टेटर टांड़ होते हुए उरीमारी की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गरसुल्ला, उरीमारी व निचितपुर पुलिया के आसपास घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निर्मल पंडित उर्फ सुमित उम्र 25 वर्ष, पिता कैलाश पंडित, निवासी गोलापार, रामगढ़ बताया। पुलिस के अनुसार, उरीमारी आने का कारण पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी के दौरान उसके पास से चार जिंदा 7.62 एमएम गोलियां, एक मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बरामद गोलियों को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 196/26, दिनांक 03.11.2026 के तहत आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही हैøY
