उग्रवादियों ने पांच हाइवा में लगाई आग

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

लातेहार: जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल में उग्रवादियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान उग्रवादियों ने कोयला परिवहन करने वाले 5 हाइवा वाहनों को जला दिया है उग्रवादियों के द्वारा घटनास्थल पर  लगभग 20 से ज्यादा राउंड का फायरिंग भी किया गया था उग्रवादियों ने आग लगाये जाने के दौरान झारखंड प्रस्तुति कमेटी उग्रवादी संगठन के नाम से एक पर्चा भी फेंका है।
लातेहार तुबेद कोलियरी से कोयला परिवहन कार्य में लगे पांच हाइवा साइडिंग में कोयला डंप कर वापस लौट रही थी इसी दौरान लात जंगल के पास लगभग 15 से 20 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी वाहनों को रोका उग्रवादियों ने पहले वाहन चालकों की वाहनों से उतार कर पिटाई की और फिर पांच वाहनों में आग लगा दिया। घटना के बाद उग्रवादियों ने झारखंड प्रस्तुति कमेटी उग्रवादी संगठन के नाम से एक पर्चा फेंका और घटना की जिम्मेवारी ली है पर्चा में स्पष्ट लिखा हुआ है कि बिना संगठन से बात किये यदि कोयला परिवहन का कार्य शुरू किया जाता है तो अंजाम बुरा होगा। इधर उग्रवादियों के द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है घटना के बाद सभी हाइवा जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।
*सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस*
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि कोयला डंप करके लौट रहे गाड़ियों में उग्रवादियों के द्वारा आग लगायी गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी भी किया जा रहा है उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस के हिरासत में होंगे।

Spread the love