कांग्रेस के पूर्व महासचिव मदन मोहन शर्मा का निधन

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मदन मोहन शर्मा का रांची के बरियातू रोड स्थित रामप्यारी हॉस्पिटल में शुक्रवार को निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बधाया। साथ ही शोक जताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक जताया है।

Spread the love