हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि उनका समाधान करना है: प्रदीप प्रसाद

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

हजारीबाग:  सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने हजारीबाग क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें गहराई से जानकारी दी।श्री प्रसाद ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ महीने में हजारीबाग में तीन हत्याओं की घटनाएं हुई लेकिन दुर्भाग्यवश, पुलिस प्रशासन अभी तक इन मामलों का ठोस खुलासा नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है, बल्कि आम जनता के बीच असुरक्षा की भावना को भी बढ़ाती है। विधायक ने सड़क, बिजली, पानी की किल्लत, स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा सहित शिक्षा व्यवस्था जैसी अन्य गंभीर समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने श्री मरांडी से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रमुख गतिविधियों में सब्जी मंडी का विकास, स्थानीय व्यापारियों और किसानों की सुविधा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, निशुल्क महिला शौचालय, तथा चापाकल की स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं। श्री मरांडी ने विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यों की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Spread the love