आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो- रो कर हुआ बुरा हाल

360° Ek Sandesh Live


By Ashok Anant
ईटखोरी (चतरा) जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। मामला इटखोरी थाना क्षेत्र के खौराकला गांव का है। यहाँ की निवासी रेखा देवी, पति छतरु भुइयां, सुबह के समय खेत की तरफ गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी अचानक जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भतीजे संजय भुइयां ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love