शशि थरूर की आम व चाट पार्टी में शामिल हुए आदित्य विक्रम जायसवाल

360° Ek Sandesh Live

By sunil

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर के नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर आयोजित वार्षिक आम व चाट पार्टी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल शामिल हुए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन, वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सांसदों, राजनयिकों, मीडिया जगत की हस्तियों वं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। आदित्य विक्रम जायसवाल ने इन प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की और समसामयिक विषयों पर अनौपचारिक संवाद में भाग लिया। कार्यक्रम में देशभर की चुनिंदा किस्मों के आम और विभिन्न प्रकार की चाट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में राजनीति, साहित्य और समसामयिक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि इस गरिमामय आयोजन का हिस्सा बनकर देश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलने और संवाद करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।

Spread the love