Eksandesh Desk
लातेहार/बालूमाथ : जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को नियम के विरुद्ध परिवहन चलाने वालों के विरुद्ध में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है।
जांच अभियान बालूमाथ-रांची मुख्य पथ स्थित मकईयाटांड़ पिकेट एवं बालूमाथ खलारी रोड स्थित झारखंड ढाबा के पास में चलाया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया वाहन जांच अभियान के दौरान कई मालवाहक वाहन एवं चार पहिया , दो पहिया वाहन चालकों से कागजात की मांग किया गया था कागजातों में त्रुटि पाये जाने पर उनसे फाइन का वसूली किया गया।
इस दौरान में तकरीबन दो दर्जन वाहन चालकों के कागजात पूरी नहीं पाये जाने पर करीब दो लाख रूपये का जुर्माने की वसूली की गई है। इससे दो दिन पूर्व में भी जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बालूमाथ के गोलीटांड में वाहन जांच अभियान चलाया गया था , जिसमें कई वाहनों कागजात सही नहीं पाये जाने एवं त्रिपाल नहीं ढकने पर फाइन का वसूली किया गया था।
वहीं इस अभियान को लेकर बालूमाथ के पूर्व उप-प्रमुख सह भाजपा नेता संजीव सिन्हा ने जिला परिवहन पदाधिकारी पर स्थानीय ट्रक मालिकों एवं हाईवा मालिकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड से बाहर की गाड़ियां टू पॉइंट नियम का उल्लंघन कर रही है इसके बावजूद जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लेकर स्थानीय गाड़ी मालिकों को केवल परेशान किया जा रहा है जो बिल्कुल ही गलत है इसका हमलोग विरोध करते हैं।