Kamesh Thakur
रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरूफॉल में नहाने के दौरान तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गर्ई। यह घटना शुक्रवार की है।
जानकारी के अनुसार तीनों पिकनीक मनाने फॉल पर गये थे। इसके बाद सभी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तीनों छात्र गहरे पानी में चले गये और नही निकल पाये। इस वजह से तीनों की मौत हो गई।
तीनों छात्रों क शव स्थानीय गोताखोरो ने पानी से निकाला। मृतकों में दो सगे भाई शामिल है। छात्र आशीष कुमार और अंकुर कुमार पिता पद्यलोचन दास रां के हेहल के रहने वाले थे। जबकि तीसरा युवक दीपक गिरी पिता अशोक गिरी चान्हो करकट गांव का रहने वाला था। सभी छात्रों की उम्र लगभग 20-25 थी।