नामकुम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, कर्मियों, लाभुकों को बीडीओ ने प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

360°

Eksandeshlive Desk

नामकुम: राज्य स्थापना व वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय नामकुम में विकसित करने वाले पंचायती राज एवं विभिन्न ग्रामीण आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि, कर्मी, लाभुक एवं मेट को प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी प्रियंका हेमरोम द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसमें पंचायती राज के योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया जीरन टोपनो लाली, लक्ष्मी कुमारी सिदरोल, कारमेला कच्छप खिजरी, पंचायत सचिव रितेश कुमार, स्मिता कुमारी, करमा महतो ग्रामीण आवास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनसेवक एलमिन श्वेता मिंज, राजकुमार सिंह, बिहारी उराव पंचायत सचिव सहजु महतो, रितेश कुमार लाभुक लक्ष्मी देवी एवं हीरामणि देवी विकसित भारत जी राम जी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया बड़ाम सुखराम लकड़ा पंचायत सचिव अमर कुमार, अनुपम पांडे कनिय अभियंता ज्योतिष कुमार महतो, विजेंद्र उरांव, राजू नायक रोजगार सेवक अनुज कुमार, उषा सिंधु कुजूर, सिकंदर कुमार राम मेट सीमा कुजूर, तारा कच्छप, फुल्करिया होरो, मालती तिग्गा, प्रेमिका कच्छप लाभुक जुरा होरो, कंप्यूटर सहायक आरिफ अंसारी।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी प्रियंका हेमरोम ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शुभकामना देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ता तथा अन्य कर्मियों को भी अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राम अवतार केरकेट्टा, महिला प्रसार पदाधिकारी रेणु कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विजेंद्र राम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मरियम बानो, सहायक अभियंता मनोज कुमार, प्रखंड नाजिर विजय यादव, जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।

Spread the love