‘स्काई फोर्स’ की स्क्रीनिंग में भड़के अर्जुन कपूर

Entertainment

Eksandeshlive Desk

मुंबई : अर्जुन कपूर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। 2024 में आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन का किरदार निभाकर अर्जुन ने सभी की तारीफें बटोरीं। अर्जुन हमेशा दूसरे कलाकारों के प्रीमियर में शामिल होकर उनका समर्थन करते नजर आते हैं। ऐसे में अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सामने मौजूद पैपराजी से काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

‘स्काई फोर्स’ के प्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दिख रहा है कि अर्जुन फिल्म देखने आते हैं। तभी सामने खड़े पैपराजी हंगामा करते नजर आते हैं। इस बात से अर्जुन भी हैरान रह गए। अर्जुन सभी से कहते है, “मैंने तुमसे कहा ना कि मुझे देर हो गई है और तुम लोग धक्का मार रहे हो। यह गलत बात है।” इतना कहकर अर्जुन निराश होकर चले जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अर्जुन का समर्थन किया है और पैपराजी के व्यवहार की आलोचना की है। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने दिवाली 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा अर्जुन की भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर हर कोई उत्सुक है।

Spread the love