अवैध अफीम की खेती करने के आरोपी छोटु मुंंडा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

360° Crime Ek Sandesh Live

दो एकड़ में लगे अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

Kamesh Thakur

रांची: पिठौरिया थाना की पुलिस ने गैर कानूनी तरीके सेअफीम की खेती करने वाले के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जंगल में लगभग दो एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया। शनिवार को पिठौरिया थाना प्रभारी गौतम कुमार राय के नेतृत्व में पुसु गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के आरोप में छोटु मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि अफीम तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है।

Spread the love