झारखंड के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री पहुंचे चतरा

360° Ek Sandesh Live

जिले के अधिकारियों व टंडवा में संचालित परियोजनाओं के अधिकारियों के साथ किया बैठक

कुलदीप राम
चतरा:झारखंड के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास,श्रम नियोजन,विभाग तथा उद्योग विभाग मंत्री संजय प्रसाद यादव का आगमन शनिवार को चतरा में हुआ।मंत्री के आगमन पर चतरा उपायुक्त रमेश घोलप ने आभार प्रकट करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में चतरा उपायुक्त की उपस्थिति में महाप्रबंधक, एन.टी.पी.सी./ मगध संघ मित्रा क्षेत्र/ आम्रपाली चन्द्रगुप्त/ अशोका/ पूर्णाडीह एवं संबंधित निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधिगण, रैयत समेत अन्य संबंधित के साथ बैठक हुई।बैठक में उन्होंने परियोजना क्षेत्र में चलने वाले वाहनों, खनिज, परियोजनाओं में कार्य करने वाले कर्मी,रैयतों को पुनर्वास एवं पुनः स्थापन के तहत मुआवजा भुगतान, कर्मियों को मिलने वाले लाभ,कितने मजदूर कार्य कर रहे हैं, कितने मजदूर स्थानीय हैं। मजदूरों को नियमसंगत दी जाने वाली सुविधाओं, पेयजलापूर्ति, समेत अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की क्रमवार जानकारी लिया।साथ ही परियोजनाओं के अधिकारियों को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा परियोजना क्षेत्र में कितने मजदूर कार्य कर रहें हैं उसमें कितने स्थानीय है मजदूरों को नियमसंगत मानदेय दिया जा रहा है या नहीं,मजदूरों को नियम संगत दी जानी वाली सुविधाओं का सूची उपलब्ध कराने की बात कही।मौके पर पर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता,जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी,उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, मगध संघमित्रा का महाप्रबंधक निपेंद्र नाथ, उत्तरी क्षेत्र का जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, राहम पंचायत मुखिया विश्वजीत उरांव समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।