डीसी और एसपी ने कोलेबिरा में किए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Education Ek Sandesh Live

Amit Ranjan

सिमडेगा: सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह और एसपी सौरभ ने आज जैक बोर्ड की चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण करने कोलेबिरा प्रखंड के परीक्षा केंदों का दौरा किए। डीसी और एसपी ने एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय कोलेबिरा एवं एसके बागे डिग्री कॉलेज कोलेबिरा, सिमडेगा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम परीक्षा संचालन का जायजा लिया। डीसी ने केंद्राधीक्षकों सहित परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने झारखंड अधिविध परिषद द्वारा जारी नियम का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया। बता दें कि झारखंड राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। सिमडेगा जिले में माध्यमिक में 7473 एवं इंटरमीडिएट में 5280 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इन दोनों परीक्षाओं के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए 21 परीक्षा केंद्र बने हैं। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कोलेबिरा, थाना प्रभारी कोलेबिरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love