हिन्दू राष्ट्र‌ की पक्षधर सम्पूर्ण शक्तियों को मिलकर आंदोलन करने की जरूरत: संतोषानन्द महाराज

360° Ek Sandesh Live

आशुतोष झा

काठमांडू: नेपाल जनता पार्टी की पर्सा जिला समिति की बैठक बुधवार को बीरगंज में संपन्न हुई जिसमें सम्पूर्ण हिन्दुओं का आह्‌वान किया गया कि वे कमर कसकर नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए होनेवाले आंदोलन में शामिल हों। नेपाल जनता पार्टी के वरिष्ठ ने‌ता संतोषानन्द महाराज ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र‌ की पक्षधर सम्पूर्ण शक्तियों को सम्यक रूप से मिलकर आंदोलन करने की जरूरत है। इन्होंने कहा कि नेपाल की पहचान एकमात्र हिन्दू राष्ट्र‌ के रूप में थी जिसे राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय षडयंत्रों के तहत विगत 17 वर्ष पूर्व सुनियोजित तरीके से आघात पहुंचाकर समाप्त कर दिया गया। इनका कहना है कि नये नेपाल व धर्मनिरपेक्षता की आड़ में गौ हत्या, धर्म परिवर्तन, मठ-मंदिरों पर आक्रमण, हिन्दू अभियन्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने, लव जिहाद जैसे अनेकों षडयंत्र नेपाल में चल रहे हैं जिससे यहाँ की सभ्यता-संस्कृति विनष्ट होने की कगार पर है। संतोषानंद महाराज ने कहा कि सनातन हिन्दू राष्ट्र नेपाल ही सम्पूर्ण नेपालियों को एकसूत्र में बाँधने का सेतु है। इस बैठक में संतोषानंद महाराज, केंद्रीय सदस्यों सुरेश साह कानू, अधिवक्ता बिनोद प्रसाद कुर्मी, पारस दुबेदी, मधेश प्रदेश के सदस्यों राम प्रसाद कुर्मी, विभा साह, पर्सा जिले के अध्यक्ष अनिल कुर्मी, उपाध्यक्ष धीरज साह हलुवाई, महामं‌त्री नवीन मिश्रा, मंत्री आनंद सिंह कुर्मी, प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश साह कलवार, सह‌कोषाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कार्यसमिति सदस्यों पीयूष गुप्ता, अंशू कुमार प्रजापति, सुमंत कुमार दीप, मधुसूदन ठाकुर लोहार, भगल महरा, मुना साह तेली, तेली, विनय सिंह राजपूत, मनीष वर्णवाल, अजय पासवान, जयश्री देवी साह, रंजिता देवी, महिला मोर्चा की पर्सा संयोजक संगीता गुप्ता, सह संयोजक रेखा वर्णवाल आदि सहभागी थे।