आशुतोष झा
काठमांडू: राष्ट्रिय शक्ति, नेपाल ने बुधवार को पर्सा जिला मुख्यालय बीरगंज में वर्तमान व्यवस्था के विरुद्ध वृहद रैली का आयोजन किया जिसका नेतृत्व राष्ट्रिय शक्ति, नेपाल के पर्सा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद पटेल ने किया। इस रैली में नेपाल की गणतंत्रात्मक व्यवस्था के विरुद्ध संपूर्ण नेपालवासियों के एकजुट होने की अपील की गगी। सैकड़ों की संख्या में रैली में शामिल लोगों ने राजा आओ, देश बचाओ, 2072 के कथित संविधान को खारिज करने व 2047 के संविधान को नेपाल में लागू करने के गगनभेदी नारे लगाए गए। राष्ट्रिय शक्ति, नेपाल के पर्सा जिला सचिव प्रदीप पटेल ने बताया कि बुधवार की वृहद रैली में पर्सा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवा, विद्यार्थियों, महिलाओं तथा पार्टी के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नेपाल में राजशाही व इसे हिन्दु अधिराज्य घोषित कराने के लिए मधेश क्षेत्र में भी काफी सक्रियता देखी जा रही है।
