बडकागांव : झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बड़कागांव में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित बड़कागांव प्रखंड के बरवाडीह गांव स्थित मेगालिथ स्थल तथा नापोखुर्द पंचायत के इसको गुफा का अवलोकन किया। इस दौरान इसको गुफा में उकेरी गई कलाकृतियों को भी सचिव ने बारीकी से अवलोकन किया। तथा इस दौरान उपस्थित पदाधिकारीयों से इन दोनों पर्यटन स्थलों पर होने वाले सुंदरीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारि ली। अलका तिवारी ने दोनों पर्यटन स्थलों का अवलोकन कर काफी प्रसन्न नजर आई। अवलोकन के पश्चात अलका तिवारी रांची के लिए प्रस्थान कर गई। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मनोज कुमार ,एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार ,थाना प्रभारी नेमधारी रजक के अलावा कई लोग उपस्थित थे।
